VIKAS DUBEY ENCOUNTER

कानपुर केस: विकास दुबे को शरण देने के आरोप में अंकुर-श्रवण गिरफ्तार…

उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर में हुए 8 पुलिसकर्मियों की हत्याकांड के आरोप में Vikas Dubey के एनकाउंटर के बाद लगातार एक के एक बाद खुलासे हो रहे है। विकास के साथ जुड़े हुए हर शख्स पर यूपी STF ने शिकंजा कस लिया है। इसी बीच मंगलवार को हरियाणा की जिला अदालत में अहम सुनवाई होगी। दरअसल, फरीदाबाद में छिपने के दौरान हिस्ट्रीशीटर Vikas Dubey को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार अंकुर और श्रवण की 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी हो रही है। नियमानुसार दोनों पिता-पुत्र की फरीदाबाद पुलिस मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। दोनों अपनी जमानत के लिए भी कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं।

एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे 5 जुलाई की रात गुर्गों के साथ फरीदाबाद के न्यू इंद्रा कांप्लेक्स में रहने वाले अपने रिश्तेदार श्रवण के घर पर काटी। इसके बाद 6 जुलाई को उसने फरीदाबाद के ही बड़खल मोड़ स्थित एक ओयो गेस्ट हाउस में अंकुर के नाम से कमरा बुक कराया। वहीं, मिश्रा परिवार की दो महिलाओं शांति और गुंजन मिश्रा का कहना है, कि Vikas Dubey परिवार के सदस्यों की जान से मारने की धमकी देकर घर में ठहरा था।


गौरतलब है कि कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में Vikas Dubey मुख्य आरोपी था। इस वारदात के बाद आरोपी फरार था जिसके बाद विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम रखा गया था। लेकिन 9 जुलाई विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर में देखा गया जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अगले दिन 10 जुलाई की सुबह Vikas Dubey पुलिस एनकाउंटर में मार गया। पुलिस की माने तो उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। इस दौरान एनकाउंटर हुआ और वह मारा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1