असम को नागपुर और RSS के चड्डीवाले नहीं चलाएंगे : राहुल गाँधी

कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने CAA और NRC को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। गुवाहाटी में राहुल ने केंद्र सरकार और आरएसएसRSS पर तीखा तंज किया। उन्होंने कहा कि असम को नागपुर और RSS के चड्डीवाले नहीं चलाएंगे। इसे असम की जनता चलाएगी। राहुल ने CAA विरोधी प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में एक बार फिर नोटबंदी जैसा माहौल हो गया है। वहीं, लखनऊ में प्रियंका गांधी ने CAA के मुद्दे पर मोदी सरकार को कायर करार दिया।

गुवाहाटी में राहुल गांधी ने कहा, ‘यह सब माहौल क्यों है? मैं बताता हूं…इसलिए कि इनका (BJP सरकार) लक्ष्य है कि असम की जनता को लड़ाओ…हिंदुस्तान की जनता को लड़ाओ। ये जहां भी जाते हैं वहां सिर्फ नफरत ही फैलाते हैं। लेकिन असम नफरत से आगे नहींं बढ़ेगा। गुस्से से आगे नहीं बढ़ेगा। यह प्यार से आगे बढ़ेगा।’

केंद्र पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा, ‘PM मोदी ने नोटबंदी, GST को लाकर अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया। भारत माता को चोट पहुंचाई। उनका काम सिर्फ नफरत फैलाना है। PM मोदी बताएं कितने लोगों को रोजगार दिया। हमारे युवा भटक रहे हैं। अब असम में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरे देश में यही माहौल। उन्हें गोली मारी जा रही है। जनता की आवाज को BJP सुनना नहीं चाहती। आपकी आवाज से डरते हैं, कुचलना चाहते हैं। युवाओं को मारना चाहते हैं।’ राहुल ने आगे कहा, ‘PM मोदी ने नोटबंदी को काले धन के खिलाफ लड़ाई बताया। आपको लाइन में खड़ा किया और 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपये 15-20 पूंजीपतियों के हवाले कर दिए। उनका करोड़ों का कर्ज माफ किया, किसानों का कितना कर्ज माफ किया बताएं।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1