आज से दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर कांग्रेस महासचिव

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज से दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ जा रही हैं। सूत्रों की माने तो अपने दो दिवसीय यूपी दौरे के दौरान प्रियंका गांधी पार्टी की कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगी। साथ ही, 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारियों का भी जायजा लेंगी। 

आपको बता दें कांग्रेस की ओर से प्रदेश में ‘भारत बचाओ’ रैली को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस पदाधिकारी लगातार नुक्कड़ सभाओं और धरना प्रदर्शन के जरिए बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता को गोलबंद कर रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ‘भारत बचाओ’ के अब तक की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1