यूपी का एक ऐसा जिला जहां लॉकडाउन में घर-घर बांटे जा रहे कंडोम

देशभर में तेजी से फैल रहे Coronavirus के संक्रमण को रोकने के लिए Lockdown लगाया गया है। लोग घरों में है, किसी को भी बाहर निकलन की अनुमति नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में Lockdown का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इसी बीच UP के बलिया जिले में स्थानीय प्रशासन ने Lockdown के बाद जनसंख्या नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए गांव-गांव में कंडोम के साथ माला-डी व परिवार नियोजन के अन्य किट बांटने के निर्देश दिए हैं। Lockdown में अब तक लगभग 30 हजार कंडोम बांटे जा चुके हैं।

बलिया के ACMO डॉक्टर वीरेंद्र प्रसाद का कहना है कि परिवार नियोजन किट बांटने का यह अभियान नया नहीं है। पहले से ही चल रहा है। Lockdown में भी इसे जारी रखा गया है। डॉक्टर वीरेंद्र प्रसाद का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में Lockdown में मनोरंजन का साधन कम होते हैं, ऐसे में जनसंख्या न बढ़े इसे ध्यान में रखते हुए कंडोम बांटने वाले अभियान को जारी रखा गया है।

स्वास्थ्यकर्मी जब भी लोगों के बीच जा रहे हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हैं। आशा कार्यकर्ता तथा ANM घर-घर जाकर लोगों को Coronavirus से लड़ने के साथ परिवार नियोजन के फायदे बता रही हैं। आशाएं जहां बच्चों में अंतर रखने और अनचाहे गर्भ से बचने के लिए महिलाओं को छाया टेबलेट दे रही हैं, वहीं पुरुषों को कंडोम वितरित किए जा रहे हैं। एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि Lockdown की वजह से दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले मजदूर घर वापस आ गए हैं। परिवार नियोजन के लिहाज से यह समय अत्यधिक जरूरी है। इसलिए हम लोग परिवार नियोजन के फायदे बता रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1