Cold

Weather Update: पंजाब, हरियाणा और यूपी में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, दक्षिण भारत में बरस सकते हैं बादल

Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके ठंड पड़नी शुरू हो गई है। बीते कुछ दिनों से सुबह और शाम को कोहरा रहने लगा है। सुबह-सुबह विजिलिबिलिटी भी काफी कम रहती है। पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है और इसका असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। कड़ाके की सर्दी के कारण अब लोगों ने अलाव का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है।

आईएमडी (IMD) के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में सुबह के वक्त घना कोहरा रहेगा। इसी के साथ, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर राजस्थान, बिहार, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा के भी कुछ हिस्सों में कोहरा रह सकता है।
पंजाब से लेकर यूपी तक कोल्ड डे

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड रहेगी, जिसे सीवियर कोल्ड डे भी कहा जाता है। पंजाब में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक गिर सकता है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के रहने की संभावना है। हरियाणा में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
क्या होता है सीवियर कोल्ड डे?

उत्तर भारत के कई हिस्‍सों में सीवियर कोल्‍ड डे की स्थिति बनी हुई है। अधिक सर्दी वाले दिन को दो कैटेगरी में बांटा गया है. कोल्‍ड डे और सीवियर कोल्‍ड डे। जब न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम होता है और अधिकतम तापमान में सामान्‍य के मुकाबले 4.5 डिग्री की कमी आ जाती है तो इसे कोल्‍ड-डे कहते हैं। वहीं, जब न्‍यूनतम तापमान में 10 डिग्री से कम रहता है, लेकिन अध‍िकतम तापमान में सामान्‍य के मुकाबले 6.4 डिग्री की कमी आ जाती है तो इसे सीवियर कोल्‍ड-डे कहते हैं।

कहां हो सकती है बारिश?

आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु के तटीय इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी जगहों पर मौतस शुष्क रहेगा। वहीं 25 और 26 दिसंबर को तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 26 दिसंबर को केरल के भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में मौसम कैसा रहा?

पिछले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश और बिहार की तलहटी में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया. इसके अलावा, पंजाब के कई हिस्सों, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखी गई। वहीं. तमिलनाडु के दक्षिणी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियां हुईं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1