नारियल के दूध को डायट में करें शामिल

नारियल के दूध को स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है। नारियल के दूध में विभिन्न विटामिन और खनिज ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं और यह उन रोगियों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है जिनमें लैक्टोज को सहने की क्षमता नहीं हैं। आइए जानते हैं नारियल के क्या-क्या फायदे है।

  • नारियल में लौरिक एसिड होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। इसमें एंटी बैक्टीनरियल और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो स्टैफिलोकोकस ऑरियस, माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस और स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया जैसे बैक्टीरिया के विकास को रोकता है। नारियल का दूध शरीर को विभिन्न जीवाणु संक्रमणों से बचाने में मदद करता है।
  • नारियल का दूध वजन कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें ट्राइग्लिसराइड्स (एमसीटी) शामिल हैं। ये ट्राइग्लिसराइड्स शरीर के वजन और कमर के आसपास की चर्बी को कम करने का काम करता हैं।
  • नारियल के दूध का एक और फायदा यह है कि इसमें लॉरिक एसिड मौजूद होने के कारण यह दिल की सेहत को बढ़ावा देता है।
  • नारियल के पानी में एंटीसुलरोजेनिक गुण होते हैं, जो अल्सर के विकास को कम करने और उनके आकार को कम करने की क्षमता रखते हैं।
  • नारियल के दूध में फैटी एसिड में ब्लमड शुगर की दर को धीमा करने में मदद कर सकता है। यह ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि को रोकता है।
  • नारियल के दूध में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम और आयरन जैसे आवश्यक खनिजों की उपस्थिति ब्‍लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है।
  • नारियल का दूध पाचन में मदद करता है, इससे अपच होने की संभावना कम होती है। नारियल का दूध पीने से आंत के माइक्रोबायोटा के विकास में भी सुधार होता है, जिससे आंत के स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  • नारियल के दूध में मौजूद लॉरिक एसिड में एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होने के कारण ये गठिया, मांसपेशियों में दर्द जैसी स्थितियों से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1