uttar pradesh

सड़क पर नमाज को लेकर बोले सीएम योगी- जगह नहीं है तो संख्या कम कर लो’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा सड़कों पर नमाज न पढ़ने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़कें चलने के लिए हैं। किसी को क्या अधिकार है सड़क रोकने का। इसके अलावा जगह कम होने पर सीएम योगी ने कहा कि तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लो। अगर सामर्थ्य नहीं तो क्यों संख्या बढ़ाए जा रहे हो। सीएम योगी ने जगह कम होने पर शिफ्ट में नमाज पढ़ने की सलाह भी दी।

‘संख्या नियंत्रित कर लो’
सीएम योगी ने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं क्या आपके यहां यूपी में सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती है? मैं कहता हूं कतई नहीं होती हैं। सड़कें चलने के लिए हैं या कोई भी व्यक्ति आकर तमाशा बना देगा, क्या अधिकार है सड़क रोकने का, जहां उसका स्थल होगा वहां जाकर करे। उन्होंने कहा कैसे होगा, हमारी संख्या ज्यादा है? तो हमने कहा शिफ्ट में कर लो। तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लो। अगर सामर्थ्य नहीं तो क्यों संख्या बढ़ाए जा रहे हो। अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो हम नियम और कानून को मानना शुरू करें। कानून का राज होगा।”

‘नमाज शिफ्ट में पढ़िए’
उन्होंने आगे कहा, “नमाज पढ़नी आवश्यक है तो आप शिफ्ट में पढ़िए, हम उसको रोकेंगे नहीं। लेकिन सड़क पर नहीं, सड़क चलने के लिए है। हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे। सरकार का नियम सबके लिए समान रूप से लागू होता है। हमने सबको कहा, सड़कों पर अराजकता नहीं चलने देंगे। प्यार से मांनेंगे तो ठीक बात है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। हमारा काम है संवाद बनाना। आप संवाद से मानेंगे तो संवाद से… नहीं तो संघर्ष भी देख लो। बरेली में लोगों ने हाथ आजमाने की कोशिश की, देख ली ताकत। इसलिए सरकार उन सिस्टम के साथ पूरी व्यवस्था को जोड़ना चाहती है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1