CJP Protest

शिक्षामंत्री के इस्तीफे के बाद सीजेपी का नया कदम, अब UP में खोला मोर्चा!

नीट पेपर लीक मामले में शिक्षामंत्री का इस्तीफा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मोर्चा खोल दिया है. यूपी सरकार ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने का आदेश दिया है. इसको लेकर सीजेपी ने कहा कि ये देश के लिए सही नहीं होगा.

कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर लिखा, ‘देश में तो वैसे ही रिपोर्ट के अनुसार लगभग 20 स्कूल से अधिक रोज बंद हो रहे है, ऐसे में उत्तर प्रदेश में यूनिवर्सिटी को गिराया जाना मतलब शिक्षा को कुचलने जैसा फैसला होगा, जो इस देश के लिए कतई सही नहीं होगा.’

सीजेपी की ओर से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार को इस फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए और इस आदेश को वापस लेना चाहिए.
रामपुर प्रशासन ने बिल्डिंगों को बताया अवैध

बता दें कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने यूनिवर्सिटी कैंपस में बने 40 में से 38 बिल्डिंगों को अवैध करार दिया है. इन बिल्डिंगों का निर्माण अवैध मानते हुए उन पर बुलडोजर एक्शन का आदेश जारी किया है. रामपुर के जिलाधिकारी ने बताया कि संस्थान को 15 दिन का समय दिया गया है, अगर वह अवैध निर्माण नहीं हटाते हैं तो रामपुर विकास प्राधिकरण अपने स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा. रामपुर प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई का समाजवादी पार्टी विरोध कर रही है.

CJP ने जंतर-मंतर पर किया था प्रोटेस्ट

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट पेपर लीक की जवाबदेही और सुसाइड करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था. इसका प्रमुख चेहरा सोनम वांगचुक थे, लेकिन आयोजक अभिजीत दीपके थे, जोकि सीजेपी के फाउंडर और अध्यक्ष हैं. कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से हुए इस आंदोलन की मांग को सरकार ने मान लिया है और धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा छात्रों के परिवाओं को मुआवजा देने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1