Emergency in Japan

चीन में फैला कोरोना,जापान में लगी इमरजेंसी ,जानिए अन्य देशों का हाल

चीन में Corona तेजी से फैल रहा है। यहां 5 महीनों में सबसे ज्यादा नए मामले मिले हैं। हेबेई प्रांत में Lockdown कर दिया गया है। यात्रा पर रोक लगा दी है। इधर जापान की राजधानी टोक्यो में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अमेरिका में अब तक Corona संक्रमित बच्चों की संख्या 20 लाख के पार हो गई है।

चीन में 5 महीने में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा केस आए हैं। बीजिंग की राजधानी से सटे हेबेई प्रांत में लगातार मामले मिलने के बाद कड़ी पाबंदी लगा दी गई है। कई स्थानों पर Lockdown की स्थिति है। गोंगडोंग प्रांत में साउथ अफ्रीका के वायरस का स्ट्रेन भी मिला है। शिनजियांग प्रांत में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। यहां से निकलने वाले दस हाइवे प्रतिबंधित किए गए हैं।

जापान की राजधानी टोक्यो और उसके नजदीकी तीन क्षेत्रों में इमरजेंसी लगा दी गई है। राजधानी में हर रोज ढाई हजार से ज्यादा नए मामले निकल रहे हैं। इमरजेंसी 7 फरवरी तक जारी रहेगी।

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में अप्रैल के बाद मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ा है। यहां 1 हजार से अधिक मौत एक दिन में हुई हैं। ब्रिटेन में तीसरी बार Lockdown लगा है।

यूरोप के 22 देशों में नया स्ट्रेन

यूरोप के 22 देशों में ब्रिटेन का नया स्ट्रेन फैल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नया वायरस तेजी से फैल रहा है। फ्रांस में एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां के अस्पतालों पर मरीजों के भर्ती होने का दबाव बढ़ रहा है।


अमेरिका में तीन लाख 60 हजार से ज्यादा मौत

अमेरिका में अब तक 3 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में बच्चों में भी तेजी से Corona फैला है। अब तक बीस लाख से ज्यादा बच्चे Corona संक्रमित हो चुके हैं। 17 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच में 3 लाख से ज्यादा बच्चों में Corona के नए मामले पाए गए। बच्चों के बीच महामारी फैलने में 17 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है।


दक्षिण अफ्रीका को भारत से 15 लाख वैक्सीन डोज

प्रेट्र के अनुसार दक्षिण अफ्रीका को भारत की सीरम इंस्टीट्यूट से जनवरी माह में 10 लाख वैक्सीन के डोज मिलेंगे। उसके बाद 5 लाख डोज फरवरी में दिए जाएंगे। यह जानकारी अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1