daily HOROSCOPE 29 APRIL 2022

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 8 जनवरी 2021

वृष और कन्या राशि के लोगों की आय में होगा इजाफा

पौष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही शाम 6 बजकर 10 मिनट तक धृति योग रहेगा। किसी भवन एवं स्थान का शिलान्यास, भूमि पूजन या नींव रखने के लिए घृति योग को उत्तम माना गया है। इसके अलावा दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। वहीं सुबह 10 बजकर 50 मिनट से रात 9 बजकर 41 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी।

मेष राशि Mesh Rashi 8 January 2021, Aries Horoscope 8 January 2021
Mesh Rashi 8 January Ka 2021 Rashifal ,लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आपकी आँखें चमकने लगेंगी और धड़कनें तेज़ हो जाएंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिया का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।
Mesh 8 January 2021 Love Rashifal ,आज किसी खास को पाने की तमन्ना आपके दिल में रहेगी। घबराएं नहीं प्यार की मंज़िल ज़रुर मिलेगी। अन्य की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। ओम लक्ष्मी नारायण नमः मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि / वृष राशि Vrishabha Rashi 8 January 2021 , Taurus Horoscope 8 January 2021
Vrishabha Rashi 8 January Ka 2021 Rashifal ,आज आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में आज कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है । जीवनसाथी से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा । घर-परिवार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कारोबारियों को आज के दिन मुनाफा हो सकता है । आपको आय के नये साधन मिलेंगे । दिनचर्या की शुरुआत ‘ऊँ’ के उच्चारण से करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
Vrishabha 8 January 2021 Love Rashifal ,आज लाइफ में किसी से सच्ची मोहब्बत का एहसास होगा। जो तन और मन में खलबली मचा देगा। अन्य की लव लाइफ खूब मस्त रहने वाली है।राधाकृष्ण के मंदिर में पान चढ़ाएं।

मिथुन राशि Mithun Rashi 8 January 2021, Gemini Horoscope 8 January 2021
Mithun Rashi 8 January Ka 2021 Rashifal ,आपको ख़ुद पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि नाराज़गी सभी के लिए नुक़सानदेह है और यह सोचने-समझने की ताक़त को ख़त्म कर देती है। इससे सिर्फ़ मुश्किल बढ़ती है। ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। आप अपने मातहतों से नाख़ुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं।
Mithun 8 January 2021 Love Rashifal ,प्रेम को विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं। साथी को जीवनसाथी बनाने से पहले घर-परिवार से सलाह करें तो बेहतर होगा। अन्य की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आएंगे। गौरी शंकर रुद्राक्ष पहनें।

कर्क राशि Kark Rashi 8 January 2021, Cancer Horoscope 8 January 2021
Kark Rashi 8 January Ka 2021 Rashifal ,आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। मन में नए-नए विचार आ सकते हैं । अपने दोस्तों की राय लेना कारगर साबित हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कुछ अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। आप धर्म स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं। कोई घरेलू सामान खरीद सकते हैं। भगवान नारायण का ध्यान करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।
Kark 8 January 2021 Love Rashifal ,सच्चा प्यार पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। कोई रिश्ता टूटने या अलगाव से टेंशन हो सकती है। जल्दी सब ठीक हो जाएगा। अन्य की लव लाइफ नार्मल रहेगी।भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें।

सिंह राशि Singh Rashi 8 January 2021, Leo Horoscope 8 January 2021
Singh Rashi 8 January Ka 2021 Rashifal ,आज आपके जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप दो अहम फैसलों के बीच असमंजस में रहेंगे। बड़ों की मदद पाने के लिये खुद से कोशिशें करनी होंगी। कड़ी मेहनत करने से ही अच्छे फल प्राप्त होंगे। ऑफिस में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। अपने ईष्ट देव को फूल अर्पित करें, आपकी स्थिति ठीक होगी।
Singh 8 January 2021 Love Rashifal ,प्रेम को विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं। मुश्किल वक्त है लेकिन जल्दी गुजर जाएगा। लाइफ पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल गुजारने को मिलेंगे।पन्ना धारण करें।

कन्या राशि Kanya Rashi 8 January 2021, Virgo Horoscope 8 January 2021
Kanya Rashi 8 January Ka 2021 Rashifal ,अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं. आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा. वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे. रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है. साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी.
Kanya 8 January 2021 Love Rashifal ,प्रेमी के साथ मन-मुटाव हो सकता है. पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा. आज के दिन शुरू की गई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है. प्रेमी से गिफ्ट मिल सकता है. आपकी कोई बात पार्टनर को परेशानी में डाल सकती है.

तुला राशि Tula Rashi 8 January 2021, Libra Horoscope 8 January 2021
Tula Rashi 8 January Ka 2021 Rashifal ,आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। रिश्तों को संजोने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपने बिजनेस के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। आज घर में सोने-चांदी की चीज़ों को संभालकर रखना चाहिए। अपने पार्टनर से बात करते समय सही शब्दों का चयन करना चाहिए। रोटी का चूरमा बनाकर चिड़ियों को डालें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
Tula 8 January 2021 Love Rashifal ,आज खोया हुआ प्यार पाने की तलाश को विराम मिलेगा। प्रेम चरम तक पहुंचेगा। मैरिड कपल को लंबे अर्से के बाद फुर्सत के कुछ खास पल गुजारने को मिलेंगे। अपने इष्ट के मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि Varshik Rashi 8 January 2021, Scorpio Horoscope 8 January 2021
Varshik Rashi 8 January Ka 2021 Rashifal ,आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ ख़रीदारी मज़ेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी इज़ाफ़ा होगा। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।
Varshik 8 January 2021 Love Rashifal ,आज प्यार में तकरार होगी और काफी हद तक बात बढ़ जाएगी। साथी बहुत ज्यादा क्रोध दिखाएगा। सिंगल्स के शीघ्र विवाह के योग बन रहे हैं।ओपल या हीरा पहनें।

धनु राशि Dhanu Rashi 8 January 2021, Sagittarius Horoscope 8 January 2021
Dhanu Rashi 8 January Ka 2021 Rashifal ,आज आप अपने आपको गर्व से भरा महसूस करेंगे। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशी मिलने वाली है। घर में लोग बधाई देने आ सकते हैं। ऑफिस से संबंधित काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी आपके काम में हाथ बटायेंगे, इससे रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। श्री गणेश को एक हल्दी की गांठ चढ़ाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।
Dhanu 8 January 2021 Love Rashifal ,आज सच्चा प्यार मिलने के सभी रास्ते खुलेंगे। जितनी भी अड़चने आ रही थी, वे खत्म होंगी। मैरिड लोगों के संबंध प्रबल रहेंगे। बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।मां दुर्गा की पूजा करें।

मकर राशि Makar Rashi 8 January 2021, Capricorn Horoscope 8 January 2021
Makar Rashi 8 January Ka 2021 Rashifal ,आर्थिक दिक़्क़तें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। आपका काम दरकिनार हो सकता है क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।
Makar 8 January 2021 Love Rashifal ,आज किसी तीसरे के कारण प्रेम में कठिनाई या रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अपने शौक पूरा करने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मां दुर्गा के मंदिर में लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं।

कुंभ राशि Kumbh Rashi 8 January 2021, Aquarius Horoscope 8 January 2021
Kumbh Rashi 8 January Ka 2021 Rashifal ,आज के दिन सफलता आपके कदम चूमेगी । आज आपके सामने जिंदगी के बेहतरीन अवसर आयेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपको एक अच्छा लाइफ पार्टनर मिल सकता है, जो आपको हर कदम पर सपोर्ट करेगा। आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा । जीवनसाथी को फूल गिफ्ट में दें और दोनों साथ में मन्दिर जायें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
Kumbh 8 January 2021 Love Rashifal ,किसी खास की मदद से आज लव लाइफ में चल रही सभी चिंताएं खत्म होंगी। रोजाना के कार्यक्रम से छुट्टी लेकर साथी को टाइम दें। ॐ द्रां, द्रीं, द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें।

मीन राशि Meen Rashi 8 January 2021, Pisces Horoscope 8 January 2021
Meen Rashi 8 January Ka 2021 Rashifal ,आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएँ नहीं। निश्चित तौर पर आप उन्हें हल करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। अगर आप सही लोगों से संपर्क और लेन-देन करेंगे, तो आप अपने करियर में तरक़्क़ी कर सकते हैं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।
Meen 8 January 2021 Love Rashifal ,लव मैरिज को अरेंज में बदलने के लिए कठिनाई या रुकावट का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी का खास ख्याल रखें। उन्हें कोई मानसिक परेशानी हो सकती है। राधाकृष्ण के मंदिर में बांसुरी अर्पित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1