NRI महिला की शिकायत पर पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

एक एनआरआई महिला की शिकायत पर पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, उनकी पत्नी, बेटा व दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ मालवीय नगर थाने मे जालसाजी, ठगी व आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि लंदन में रहने वाली संध्या शर्मा पंडित ने शिकायत दी कि मालवीय नगर स्थित सर्वप्रिय विहार में दूसरी मंजिल पर उनका फ्लैट है। पहली मंजिल पर पूर्व क्रिकेटर अपने परिवार के साथ रहते हैं।

आरोप है कि फर्जी कागजात बनवाकर उनके फ्लैट का ताला तोड़ा गया और पूरा सामान चोरी कर लिया गया। अभी प्रभाकर के दोस्त वहां अवैध रूप से रह रहे हैं। महिला ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

डीसीपी ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर के एक सहयोगी का नाम संजीव गोयल है। पीड़िता ने पहले इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को दी थी। इसके बाद शिकायत को दक्षिण जिला पुलिस को भेजा गया था।

महिला का कहना है कि उसके पति लक्ष्मी चंद पंडित ने 1995 में बिल्डर से फ्लैट खरीदा था। 2006 में वे लोग लंदन चले गए। तब से 2018 तक उनके रिश्तेदार वहां रहते थे। अभी फ्लैट में ताला लगा था। पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि कोई उनके फ्लैट में रह रहा है।

इसके बाद सितंबर में वह दिल्ली आईं तब आरोपियों ने उसे अपने ही घर में घुसने नहीं दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मनोज गोयल नामक एक प्रॉपर्टी डीलर ने फर्जी कागजात बनाने में प्रभाकर की मदद की।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1