राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर में आज एक बार फिर बुलडोजर एक्शन हो रहा है। मालवीय नगर के नंदपुरी अंडरपास के पास प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। नूरानी मस्जिद को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गयी है। पूरे इलाके की लाइट बंद करा दी गई है। हर घर की छतों पर पुलिस का कड़ा प्रहरा है।
जयपुर में आज 5 धार्मिक स्थलों को हटाया जा रहा है। बुलडोजर एक्शन के दौरान शहर का माहौल ना खराब हो। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। शहर में 3 हजार से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात किया गया है। साथ ही 9 जून रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
RAC की 12 कंपनियां की गईं तैनात
बुलडोजर एक्शन को लेकर जयपुर के कई इलाकों में तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। RAC की 12 कंपनियां तैनात की गईं हैं। ड्रोन और CCTV कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों में खास निगरानी रखी जा रही है।
जयपुर के इन 5 धार्मिक स्थलों पर चल रहा बुलडोजर
जयपुर में आज 5 धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है। इसमें नंदपुरी में 1 मस्जिद और 1 मजार पर बुलडोजर चलेगा। साथ ही एक सत्संग भवन और 2 मंदिर पर भी कार्रवाई होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सर्विस सस्पेंड
आज शहर में हो रही बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई के चलते प्रशासन को आशंका है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित प्लेटफॉर्म्स के जरिए अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है। इसके लिए शहर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सर्विस को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
नूरानी मस्जिद के आधे हिस्से को तोड़ा गया
नंदपुरी इलाके की नूरानी मस्जिद के आधे हिस्से को तोड़ दिया गया है। इसे अवैध अतिक्रमण माना गया था। मस्जिद के आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां की सड़क चौड़ी होनी है। जयपुर के आज कुल 5 धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर गरज रहा है।
शहर भर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
आज हो रहे इस ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर जयपुर में कल रात 12 बजे तक इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी गई है। बल्क SMS और इंटरनेट मैसेजिंग पर रोक लगा दी गई है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सर्विस सस्पेंड की गई है। जरुरी सरकारी और इमरजेंसी सेवाओं को छूट दी गई है। शहर भर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है।

