Ayushmann Khurrana

छठी मैया की भक्ति में डूबा बॉलीवुड! आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का गाना ‘बुलाए छठी मां’ रिलीज

छठ महापर्व के खास मौके पर बॉलीवुड की ओर से दर्शकों को एक खास म्यूजिकल तोहफा मिला है। अभिनेता आयुष्मान खुराना और शरवरी की आने वाली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गाना ‘बुलाए छठी मां’ रिलीज हो गया है। छठ पूजा की आस्था और परंपरा को समर्पित इस गाने को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

इस गाने में छठ महापर्व से जुड़ी परंपराओं और पूजा के माहौल की झलक दिखाई गई है। गाने को श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में बड़े श्रद्धा भाव से मनाई जाती है। ऐसे में फिल्म के जरिए इस पर्व को बड़े पर्दे पर दिखाना दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन सकता है। अब देखना होगा कि ‘बुलाए छठी मां’ गाना दर्शकों और छठ व्रतियों के दिलों में कितनी जगह बना पाता है।

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म

फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के अलावा आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म में ‘मुपापा’ का नाम भी शामिल है, जिसमें श्रेया चौधरी नजर आने वाली हैं। श्रेया चौधरी ने ‘डियर माया’ फिल्म से अपना डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने इरा का किरदार निभाया था। समीर सक्सेना के निर्देशन में बन रही ‘मुपापा’ का निर्माण यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और पोशम पा पिक्चर्स ने किया है। यह फिल्म अगले साल यानी 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में आयुष्मान खुराना की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ रिलीज हुई थी, जिसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल में थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1