Jalsa

मुंबई में फिर बम धमकी से मचा हड़कंप! मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट और अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ को निशाना बनाने की चेतावनी

मुंबई में एक बार फिर बम धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। शहर के महत्वपूर्ण सरकारी और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की चेतावनी सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं।

इससे पहले 6 नवंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ का भी जिक्र किया गया था। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित जगहों पर जांच की थी। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला और धमकी को फर्जी बताया गया था। वहीं, 23 अक्टूबर को मेयर रितु तावड़े के कार्यालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। उस ईमेल में अमिताभ बच्चन के घर और गायक दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी।

फिलहाल इन धमकियों के पीछे कौन है और क्या सभी घटनाओं का आपस में कोई संबंध है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ईमेल भेजने वालों की पहचान करने और धमकियों की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है। मुंबई जैसे बड़े शहर में लगातार मिल रही ऐसी धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1