PM Narendra Modi

सैम पित्रोदा ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- बहुत दयालु और मेहनती हैं… प्रधानमंत्री ने ‘सम भाई’ कहकर दिया जवाब

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मोदी को अच्छा वक्ता, मेहनती, दयालु और मिलनसार व्यक्ति बताया है।

एक इंटरव्यू में पित्रोदा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके गुजराती मित्र हैं। वह व्यक्तिगत तौर पर उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी उनके और उनकी पत्नी के साथ बेहद गर्मजोशी और अपनापन दिखाते हैं। पित्रोदा के मुताबिक, प्रधानमंत्री के साथ उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या परेशानी नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि मोदी की विचारधारा और दुनिया को देखने के नजरिये से उन्हें असहमति हो सकती है। यानी व्यक्तिगत रिश्ते और राजनीतिक विचारधारा को वह अलग-अलग मानते हैं।

पित्रोदा की तारीफ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया। उन्होंने सैम पित्रोदा को ‘सम भाई’ कहकर दिवाली और गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनकी पत्नी अंजना बेन के लिए भी सुख और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस बातचीत ने राजनीतिक हलकों में सबका ध्यान खींचा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1