faraaz khan passes away

नहीं रहे फराज खान, 46 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2020 बेहद गमगीन रहा। एक बार फिर एक दुखद खबर सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मेहंदी’ में काम कर चुके उनके को स्टार Faraaz Khan का निधन हो गया है। फराज काफी वक्त से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। वह 46 साल के थे और बंगलूरू के एक अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थे। सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट ने ये जानकारी दी है। फराज के निधन की खबर से उनकी फैमिली, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर का निधन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है।

Bollywood एक्टर Faraaz Khan के निधन के बाद पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत ही भारी मन से मैं इस खबर को शेयर कर रही हूं कि Faraaz Khan अब हम सभी को छोड़कर जा चुके हैं। इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। आप के उन सभी की मदद और दुआओं के धन्यवाद जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी। कृपया अपने परिवार को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। वह एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं, जिसे भर पाना मुश्किल होगा।’

पिछले दिनों पूजा ने फराज के लिए आर्थिक सहायता की मांग भी की थी, जिसके बाद सलमान खान ने उनके सारे बिल भर दिए थे। इस बात की जानकारी अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने दी थी। Faraaz Khan की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बीते दिनों उनके इलाज के लिए उनके परिवार ने एक फंड- रेजर वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी।


Faraaz Khan की हालत पिछले काफी गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां उन्हें न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (स्नायु विकार) के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। फराज तकरीबन एक साल से सीने में कफ और संक्रमण से लड़ रहे थे।

Faraaz Khan , रानी मुखर्जी के साथ मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी और फरेब सहित Bollywood की कई फिल्मों में नजर आए थे। फराज की फिल्म ‘फरेब’ का गाना ‘तेरी आंखें झुकी झुकी’ काफी हिट रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1