उफनती गोदावरी नदी में पलटी नाव, 7 के शव बरामद, दर्जनों लापता

आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में एक नाव पलटने की खबर आई है, नाव में करीब 62 लोग सवार थे। यह हादसा ईस्ट गोदावरी के देवीपटनम के नजदीक हुआ। नाव में सवार सभी पर्यटक थे जो पापीकोंडलु जा रहे थे। यह राजामुंदरी के नजदीक का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। गोदावरी में इस समय बाढ़ आई हुई है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर पर्यटकों से भरी एक नाव अचानक पलट गयी।

नाव में सवार सभी लोग नदी में डूबने लगे। नाव के पलटते ही नदी किनारे उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया। अब तक 7 सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, करीब 17 लोगों को बचाया गया है जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीमें भेजी हैं। इसके अतिरिक्त दो नावें भी मौके पर भेजी गयी हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक नाव में अत्यधिक लोगों के सवार होने से यह हादसा हुआ।

इतने बड़े हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने अपने मंत्रियों को मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने ईस्ट गोदावरी जिले के अधिकारियों से भी बात कर जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है साथ ही इस संबंध में अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत कार्य में ओनजीसी और नौसेना के हेलिकॉप्टरों का भी उपयोग करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में नौका संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है, साथ ही नाव संचालकों के लाइसेंस भी चेक करने के निर्देश दिए हैं। इस समय बाढ. व बारिश के चलते आन्ध्र प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। गोदावरी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1