बिहार का रण: बीजेपी ने तय किया चुनावी एजेंडा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने एजेंडे को तय कर लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सोमवार को बताया कि BJP दो मुद्दों पर चुनावी मैदान में उतरेगी। इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में राज्य में चुनाव होने हैं। बिहार BJP अध्यक्ष और बेतिया से सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी नई शिक्षा नीति (NEP) और आत्मनिर्भर भारत के मुद्दे को लेकर राज्य की जनता के बीच जाएगी।

संजय जायसवाल ने बताया, ‘केंद्र सरकार द्वारा तैयार NEP और आत्मनिर्भर भारत अभियान बिहार चुनाव के लिए हमारे सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘बिहार के लिए NEP एक बहुत बड़ी पॉलिसी है। राज्य के छात्रों को 8 साल की उम्र से ही तकनीकी शिक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी। सरकार भी कौशल विकास को बढ़ावा देगी। NEP के माध्यम से बिहार के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आ सकता है।’

बिहार BJP अध्यक्ष ने कहा कि भूमि संबंधी मुद्दों के कारण राज्य में बहुत बड़े उद्योग स्थापित करना संभव नहीं है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि छोटे उद्योगों, लघु उद्योगों और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। PM नरेंद्र मोदी ने राज्य के विकास में अपनी भागीदारी देने के लिए नए उद्यमियों खातिर 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की है। यह आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत ही संभव हुआ है। जायसवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार, आत्मनिर्भर भारत की सफलता बड़ी भूमिका अदा करेगा।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और छोटे उद्योगों के लिए PM नरेंद्र मोदी ने बिहार को अलग से डेढ़ लाख करोड़ का पैकेज दिया है। अगर इस पैकेज का सही इस्तेमाल किया जाए तो पूरे राज्य के साथ-साथ गांवों के युवा भी आगे बढ़ेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1