BJP ने बदली राज्यों की जिम्मेदारियां, स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को मिली अहम कमान

BJP ने बुधवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी। इस सूची में उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत वे राज्य भी शामिल हैं, जहां आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को प्रभारी के तौर पर सौंपी गई है। वहीं, जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी
वहीं, पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और अलका गुर्जर को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, राजस्थान में प्रभारी संजय भाटिया और सह-प्रभारी कविता पाटीदार व कुलजीत चहल बने हैं।

बैजयंत जय पांडा बने महाराष्ट्र के प्रभारी
महाराष्ट्र में भी BJP ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए एक प्रभारी और तीन सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरीश को बिहार-कर्नाटक और स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
महाराष्ट्र में भी BJP ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए एक प्रभारी और तीन सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विनय सहस्त्रबुद्धे दिल्ली के प्रभारी नियुक्त
दिल्ली की जिम्मेदारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे को प्रभारी के तौर पर दी गई है, जबकि जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश सह-प्रभारी होंगे। वहीं, गोवा में भारती प्रवीण पवार को प्रभारी और अनिल एंटनी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गजेंद्र पटेल बने झारखंड के प्रभारी
झारखंड में BJP ने गजेंद्र पटेल को प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, कर्नाटक का प्रभार हरीश द्विवेदी को सौंपा गया है और डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू को सह-प्रभारी बनाया गया है।

लद्धाख में प्रभारी नियुक्त हुए राजकुमार भाटिया
केरल में एम. नागराजा को प्रभारी और एम. वेंकटेशन को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं, लद्दाख की जिम्मेदारी राजकुमार भाटिया और लक्षद्वीप का प्रभार जॉर्ज कुरियन को सौंपा गया है। इससे पहले कांग्रेस ने भी पंजाब में बदलाव करते हुए भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को प्रभारी नियुक्त किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1