कोट-पैंट वाले डकैतों के भी पोस्टर लगवाए भाजपा सरकार: संजय सिंह

AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद Sanjay Singh ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर BJP सरकारों पर जमकर निशाना साधा। Sanjay Singh ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आन्दोलनकारियों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। उनसे वसूली की बात की जा रही है। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जनता के पोस्टर चौराहों पर लगाए हैं। श्री सिंह ने कहा कि साढ़े 10 लाख करोड़ रूपए की बैंक डकैती डालने वाले पूंजीपतियों के पोस्टर कब लगाए जाएंगे? AAP नेता ने कहा कि मैं BJP वालों को चैलेंज करता हूं कि वह उन लोगों के भी पोस्टर लगाए, जिन लोगों ने आम जनता का पैसा लूटा है। कोर्ट, पैंट और टाई पहनकर आम आदमी को लूटने वाले इन पूंजीपतियों के खिलाफ भी सरकार कार्रवाई करके दिखाए।

बैंक घोटालों को लेकर भी Sanjay Singh ने सरकार पर हमला बोला। कहा कि आज देश वित्तीय संकट से गुजर रहा है। देश के बैंक बहुत बड़े संकट से जूझ रहे हैं। बैंकों का यह संकट PNB, PMB और यस बैंक तक ही सीमित नहीं रहेगा। अभी हिन्दुस्तान के सारे बैंक बंद होंगे। कहा कि BJP के मित्रों ने बैंक से कर्ज लिया है और BJP को चंदा दिया। जिसके चलते बैंकों के NPA बढ़ गए। ये उद्योगपति बैंक का पैसा लेकर विदेश में कहीं भी जाकर नागरिकता ले लेते हैं। हालत यह है कि देश के सभी बैंक खाली हो चुके हैं। यह सब सरकार की खराब नीतियों की वजह से है। विजय माल्या, नीरव मोदी समेत कई देश को खंगाल के चले गए। आप ने मांग की है कि जिसका भी कर्ज 50 करोड़ से ज्यादा हो उसका पासपोर्ट रद्द किया जाए।

आप सांसद ने कहा, आज लोगों के सामने सबसे बड़ा संकट अपना पैसा सुरक्षित रखने का है। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि अपनी जमा पूंजी कहां रखें! बैंक बंद हो रहे हैं। घर पर पैसा रखने पर इनकम टैक्स विभाग छापा मार रहा है। जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। किसान भी परेशान है।

Sanjay Singh ने बताया कि AAP पार्टी ने पिछले दिनों सदस्यता अभियान चलाया था। जो 23 मार्च तक पूरे उत्तर प्रदेश में चलेगा। अब तक 5 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं। श्री सिंह ने बताया कि 23 मार्च के बाद 3 महीने तक हम जनसंवाद कार्यक्रम चलाएंगे। जिसमें हम जनता को BJP सरकार की नाकामी, कानून व्यवस्था ही हकीकत और शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा की जानकारी देंगे।

दिल्ली दंगों को लेकर आप सांसद ने कहा, देश की राजधानी को हिंसा की आग में झोंकने वालों को सामने लाना चाहिए। दंगा फैलाने वाले हर किसी को सजा दिलानी चाहिए, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। Sanjay Singh ने कहा कि जिन लोगों पर आरोप है, उनका नार्को टेस्ट करवाना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि दंगों से ध्यान हटाने के लिए BJP हिन्दू-मुस्लिम कर रही है। दंगे करने वालो का नार्को टेस्ट कर TV पर LIVE दिखाना चाहिए।


श्री सिंह ने कहा कि माहौल शांत होने के बाद CM अरविंद केजरवाल, मनीष सिसौदिया और मैंने दिल्ली के दंगा प्रभावित स्थलों का दौरा किया। योगी सरकार के नए कानून को लेकर Sanjay Singh ने कहा कि आंदोलन करने वालों के लिए अगर कानून बन रहा है तो पूंजीपतियों के लिए भी कानून बने। कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सांड़ खेत चर रहे हैं। जबकि राजनीतिक सांड़ छुट्टा घूम रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1