BJP Nine Leader Suspended from party

बिहार का रण: बीजेपी ने प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 9 नेताओं को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता

चुनाव के मौसम में टिकटों को लेकर जारी घमासान के बीच BJP ने पार्टी के नौ बागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनमें से अधिसंख्य लोजपा के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं। BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रहे रामेश्वर चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ. ऊषा विद्यार्थी, विधायक रवींद्र यादव, इंदु कश्यप, श्वेता सिंह, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप कार्रवाई के दायरे में आए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इन बागी नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश जारी कर दिया है।

पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप

निलंबित किए गए नेताओं पर आरोप है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर कर वे सभी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल हो गए हैं। उनके इस रुख-रवैये से BJP की छवि धूमिल हो रही है। वे पार्टी में बने रहने के लायक नहीं। इस तरह उनकी प्राथमिक सदस्यता खत्म की जा रही है।
अधिसंख्य लोजपा तो कुछ निर्दलीय ठोक रहे ताल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके राजेंद्र सिंह रोहतास जिला में दिनारा से लोजपा के प्रत्याशी है। उनके मुकाबले में जदयू के मंत्री जय कुमार सिंह हैं। पिछली बार भी दोनों में मुकाबला हुआ था। तब राजेंद्र सिंह BJP के प्रत्याशी थे और चुनाव हार गए थे। रामेश्वर चौरसिया नोखा से विधायक रह चुके हैं। इस बार वे सासाराम में लोजपा के सिंबल पर ताल ठोक रहे। ऊषा विद्यार्थी और रवींद्र यादव क्रमश: पालीगंज और झाझा में भी लोजपा के उम्मीदवार हैं। राजग में समझौते के तहत वे सीटें जदयू को गई हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य इंदु कश्यप जहानाबाद के मैदान में बतौर लोजपा उम्मीदवार किस्मत आजमा रहीं। मृणाल शेखर बांका जिला में अमरपुर से लोजपा के टिकट पर ताल ठोक रहे। पिछली बार वे वहां भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार थे और चुनाव हार गए थे। अजय प्रताप जमुई से और अनिल कुमार पटना जिला में बिक्रम से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। पिछली बार उसी इलाके में भाजपा के टिकट पर दोनों खेत रहे थे। श्वेता सिंह भोजपुर जिला में संदेश से पहली बार चुनाव मैदान में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1