Bihar Panchayat Chunav से पहले नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला- ‘राज्य में बनाए जाएंगे 103 नगर पंचायत, 5 जिलों में बैठेगा निगम बोर्ड’

बिहार में पंचायत चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आज कैबिनेट बैठक में नगर विकास विभाग के एजेंडे को पास किया गया है, जिसमें 103 नए नगर पंचायत का निर्माण सहित पांच नगर निगम (Nagar Nigam) बनाने की बात कही गई है। राज्य सरकार ने सासाराम, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, मोतिहारी और मधुबनी जिले में नगर निगम बनाने का ऐलान किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) ने नगर विकास विभाग के प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। इनमें 103 नए पंचायत बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा, 8 नए नगर पर्षद, वहीं 32 नगर पंचायत को नगर पर्षद में अपग्रेडेशन, सहित 12 नगर निकायों के विस्तार की बात कही गई है।

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। पंचायत चुनाव अप्रैल या मई महीने के शुरु हो सकता है। वहीं आयोग ने इसके लिए तैयारी भी शुरु कर दिया है। बिहार में पंचायत चुनाव के जरिए ही लोकल स्तर पर मुखिया और सरपंच का चुनाव किया जाता है।

बताया जा रहा है कि नगर पंचायत (Nagar Panchayat) और निकायों का स्वरुप अब नए साल में ही बदलेगा। कैबिनेट मंजूरी के बाद नगर विकास विभाग अब इन सभी पर योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी करेगी। वहीं इन पंचायतों में भी जल्द ही चुनाव कराया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1