NDA Bihar

Bihar Politics: मांझी के बाद सहनी ने बढ़ा दी एनडीए में टेंशन!

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में NDA की सरकार चल रही है। लेकिन, अंदरखाने से यही खबर निकलकर आ रही है कि अहम सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष Jitan Ram Manjhi और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी असंतुष्ट बताए जा रहे हैं। , Lalu Prasad Yadav का शुक्रवार को जन्मदिन था। इस मौके पर जब के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने Jitan Ram Manjhi के घर पहुंचकर मुलाकात की और राजद सुप्रीमो से उनकी बात करवाई तो सियासी हलचल अचानक बढ़ गई। बताया जा रहा है कि, Lalu Prasad Yadav और जीतन राम मांझी की 12 मिनट की सियासी गुफ्तगू हुई। अब खबर आ रही है कि मुकेश सहनी की भी , Lalu Prasad Yadav से बात हुई है। उनसे जब इस बाबत मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने साफ लहजे में कहा कि इसे पर्दे में ही रहने दीजिए।


बिहार NDA में खींचतान के बारे में ऐसे समझा जा सकता है कि जीतन राम मांझी लगातार NDA की सबसे बड़ी सहयोगी दल भाजपा पर हमलावर रहते हैं। BJP नेताओं के बयानों पर वे तुरंत प्रतिकार करते हैं और दलित और मुस्लिम एकीकरण की भी बात करते हैं। हाल में ही मांझी ने बांका मदरसा बम विस्फोट पर कहा था कि दलित पढ़े तो नक्सली, मुस्लिम मदरसे में पढ़े तो आतंकी, ये नहीं चलेगा।


वही, मुकेश सहनी लगातार नीतीश कुमार को ही सधे अंदाज में निशाने पर लेते हैं। हाल में ही मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखी. जिसमें उन्होंने CM से अपील की कि पहले टीकाकरण पर 4000 करोड़ रुपए खर्च होना अनुमानित था, लेकिन अब चूंकि प्रधानमंत्री ने बिहार को निशुल्क टीका उपलब्ध करवाने की घोषणा की है, ऐसे में जनप्रतिनिधियों को पूर्व की भांति ऐच्छिक कोष की धनराशि खर्च करने की शक्ति प्रदान की जाए। जिससे उनके क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्य और चिकित्सीय सुविधा बेहतर हो सके।


सहनी ने उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री का पहले फैसला सही था, लेकिन अब हालात बदले हैं इसलिए यह व्यवस्था भी बदलनी चाहिए। हालांकि NDA में घटक दलों की तकरार पर मुकेश सहनी ने कहा कि सब लोग मजबूती से NDA का हिस्सा हैं, और सरकार पूरे 5 साल चलेगी। जोड़ तोड़ का कहीं कोई इरादा नहीं है। मुकेश सहनी ने दिल्ली में , Lalu Yadav से मुलाकात के सवाल पर कहा कि उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई है और अभी इच्छा भी नहीं है। लेकिन लालू यादव आदरणीय हैं, बिहार के बड़े नेता हैं। कहीं मौका मिलेगा तो जरूर मिलेंगे।


हालांकि, मुकेश सहनी ने फोन पर , Lalu Prasad Yadav से बात करने के सवाल पर चुप्पी साध ली और कहा कि इसे पर पर्दे में ही रहने दीजिए। इससे पहले Jitan Ram Manjhi की पार्टी HAM के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने सीधे-सीधे BJP नेताओं पर अपने बयानों से सरकार को अस्थिर करन का आरोप लगाते हुए, NDA कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने तक की मांग कर डाली। दानिश रिज़वान ने यहां तक कहा कि एक तरफ ‘सबका साथ और सबका विकास’ का नारा और दूसरी तरफ तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1