बिहार में कोरोना विस्फोट,17 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले,अब संख्या पहुची 113 पर

Corona Update: बिहार में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या आज 113 हो गई है। सोमवार को नालंदा में एक साथ 17 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 10 पुरुष तथा सात महिलाएं शामिल हैं। इसके बाद से पूरा नालंदा सहम गया है। ज्ञात हो कि बिहार में चार दिनों में दो करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग हुई है। बिहार सरकार की ओर से विभिन्न जिलों में डोर टू डोर स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इसका फायदा भी देखने को मिल रहा है।

बिहार में कोरोना(Corona) ने अब अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को राज्य में 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी लोग बिहारशरीफ के रहने वाले हैं। इनमें 16 लोग एक ही परिवार के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आज मिले संक्रमितों की कांटेक्ट हिस्ट्री की तलाश शुरू कर दी है जिससे पता चला कि यह सभी लोग दुबई से लौटे लोगों के संपर्क में आए थे। बिहारशरीफ से एक ही परिवार के 16 लोगों के संक्रमित होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने बिहारशरीफ को सील करने का आदेश दिया गया है। 17 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 113 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि बिहारशरीफ से एक ही परिवार के जो 16 लोग मिले हैं उनमें छह महिलाएं हैं। इनकी आयु क्रमश17, 21, 23, 26ए,45 और 26 है। इसके अलावा 10 पुरूष हैं। जिनकी आयु क्रमश 14, 16, 18,18, 19,22, 50 और तीन लोग 60-60 वर्ष के हैं। उन्होंने बताया ये सभी लोग दुबई से लौटे एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। इन 16 लोगों के अलावा बिहारशरीफ से ही एक 19 वर्षीय लड़की भी संक्रमित पाई गई है। यह लड़की भी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आई थी।

सोमवार को राज्य के छह अलग.अलग जांच लैब में कुल 574 कोरोना सैंपल की जांच हुई। जिसमें अब तक एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1