Bihar Election Results 2020 Updates : रुझानों में BJP ने अपने दम पर पलटी बाजी, महागठबंधन की गांठ रह गई कमजोर

बिहार विधान सभा चुनाव के शुरुआती रुझान में बढ़त के बाद बाजी पलटती हुई दिख रही है। इस वक्‍त के रुझानों के मुताबिक NDA को स्‍पष्‍ट बहुमत के साथ 122 सीटों पर और महागठबंधन 106 सीटों पर आगे है। इस वक्‍त 238 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। यदि NDA की बात की जाए तो BJP अकेले 69 सीटों पर आगे दिख रही है। JDU 47 सीटों पर आगे है और VIP 4 सीटों पर आगे है। यदि महागठबंधन की बात की जाए तो तेजस्‍वी यादव की पार्टी आरजेडी सबसे अधिक 79 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है।

इस लिहाज से यदि सभी प्रमुख दलों पर नजर डाली जाए तो सबसे बड़ा नुकसान JDU को देखने को मिल रहा है और सबसे बड़ा फायदा BJP को मिल रहा है। JDU को पिछले विधान सभा चुनाव में 71 सीटें मिली थीं। लेकिन फिलहाल वह महज 47 सीटों पर आगे है। वहीं BJP को पिछली बार 53 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार वह फिलहाल 69 सीटों पर आगे चल रही है। RJD को 80 सीटें मिली थीं और इस बार वह 79 सीटों पर आगे है। इस पृष्‍ठभूमि में देखें तो सबसे बड़ा सियासी लाभ BJP को मिलता दिख रहा है।

बिहार चुनाव में इस बार कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी। इतनी सीटों पर लड़ने के बाद भले ही कांग्रेस राज्य विधान सभा चुनाव के प्रमुख राजनीतिक दलों में शुमार हो गई लेकिन रुझानों से कांग्रेस बीमार ही दिख रही है। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भले ही छलांग लगाई है लेकिन कांग्रेस उम्मीद के मुताबिक पिछड़ती जा रही है। रुझान बता रहे हैं कि अगर RJD मजबूत स्थिति में आ भी गई तो कांग्रेस उसके लिए बोझ साबित हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1