Process of voting

Bihar Election Results 2020 Updates: शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर, नीतीश को मिला बहुमत

बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में पहले जहां महागठबंधन ने पूर्ण बहुमत के आंकड़े को छू लिया था। वहीं अब एनडीए गठबंधन उसे कड़ी टक्कर दे रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार एनडीए 125 तो महागठबंधन 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इससे अपने दम पर सरकार बनाने के लिए एनडीए को केवल छह और सीटों की जरूरत है। रुझानों में लोजपा छह सीटों पर तो अन्य पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। राजद के टिकट पर शिवहर से पहली बार चुनाव लड़ रहे चेतन आनंद और कांग्रेस के टिकट पर बांकीपुर से चुनाव लड़ने वाले लव सिन्हा आगे चल रहे हैं। जबकि लंदन से पढ़ाई करके लौटीं पुष्पम प्रिया पीछे चल रही हैं। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
लाइव अपडेट
विज्ञापन

एनडीए 125 सीटें पर रुझान में आगे
रुझानों में बड़ा उलटफेर करते हुए एनडीए ने बाजी को पलट दिया है। अपने दम पर गठबंधन को 125 सीटों पर बढ़त मिल रही है। वहीं हसनपुर से तेज प्रताप यादव तो इमामगंज से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पीछे चल रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1