Bihar Assembly Election

बिहार का रण: शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी में हुईं शामिल

बिहार के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी Shreyasi Singh रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं। श्रेयसी ने भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में BJP की सदस्यता ग्रहण की। BJP की सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्रेयसी ने जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

श्रेयसी की मां पुतुल सिंह भी सांसद रही हैं। श्रेयसी ने जब BJP की सदस्यता ग्रहण की, तब BJP महासचिव अरुण सिंह और बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद थीं। चर्चा है कि Shreyasi Singh विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज श्रेयसी सिंह के सियासत में कदम रखने की चर्चा तो बहुत दिनों से थी, लेकिन कयास लगाए जा रहे थे कि वे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। श्रेयसी ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

साल 2014 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भी श्रेयसी ने निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। खेलों में उनके योगदान को देखते हुए अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। Shreyasi की मां पुतुल सिंह बांका सीट से लोकसभा चुनाव लड़ती थीं। 2019 के चुनाव में बांका सीट JDUके खाते में चली गई।

पुतुल सिंह ने बागी तेवर अख्तियार कर लिए और JDU उम्मीदवार गिरधारी यादव के खिलाफ निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतर गईं थी। तब श्रेयसी ने मां के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी थी। श्रेयसी के बांका या जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1