bihar vidhan sabha

BIHAR EXIT POLL: लंका की जगह अयोध्या तो नहीं जला आए हनुमान ?

बिहार की जनता और देश को बिहार चुनावों के परिणाम का इंतजार है। ये नतीजे 10 नवंबर को सामने आएंगे लेकिन उससे पहले तमाम एग्जिट पोल में बिहार की भविष्य की राजनीति के संकेत सामने आए हैं। तमाम एग्जिट पोल नीतीश के लिए संकट तो तेजस्वी के लिए राहत की खबर लाए हैं। वहीं, सवाल ये भी उठ रहे हैं कि कहीं PM नरेंद्र मोदी के हनुमान लंका की जगह अयोध्या में आग तो नहीं लगा आए। 

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया: नीतीश से आगे तेजस्वी
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल RJD नेता तेजस्वी यादव को वर्तमान CM नीतीश कुमार से आगे बता रहा है। इसके अनुसार बिहार की 44% जनता ने तेजस्वी को CM के लिए पसंद किया है वहीं नीतीश केवल 35 फीसदी लोगों की पसंद बने हैं। सुशील मोदी को तीन तो जीतनराम मांझी को केवल एक फीसदी जनता CM देखना चाहती है। 

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल: कांटे की टक्कर के आसार
एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर के आसार हैं। सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार BJP-JDU गठबंधन को 104 से 128 सीटें मिल सकती हैं तो तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को 108 से 131 सीटें मिलने का अनुमान है। चिराग पासवान की LJP को महज एक से तीन सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

टाइम्स नाउ सी वोटर एग्जिट पोल: तेजस्वी यादव आगे
टाइम्स नाउ सी वोटर एग्जिट पोल में भी कांटे का मुकाबला बताया गया है। इसके अनुसार विपक्षी महागठबंधन को 120 सीटें मिल सकती हैं को NDA को 116 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। LJP को एक सीट मिलने की उम्मीद है वहीं छह सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। टाइम्स नाउ सी वोटर का एग्जिट पोल भी चुनावों के नतीजे में कड़ी टक्कर की ओर इशारा कर रहा है।  

खुद को PM नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले लोजपा प्रमुख चिराग पासवान की स्थिति एग्जिट पोल के अनुसार और खराब होने वाली है। ABP C VOTER ने LJP को एक से तीन के बीच सीटें दी हैं। जिन सीटों पर BJP प्रत्याशी रहे वहां LJP को ढाई फीसदी वोट भी मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, JDU के खिलाफ LJP 14.5% वोट पा सकती है। रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में LJP को पांच से आठ सीटें दी गई हैं। वहीं, टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल LJP को एक सीट ही दे रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1