west bengal politics

बंगाल का दंगल: ममता पर गरजे नड्डा,जय मां दुर्गा,जय मां काली,शेष कोरो एई अत्याचारी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने शनिवार को बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले में भाजपा के एक मुठ्ठी चावल संग्रह कार्यक्रम की शुरुआत की‌, जिसके जरिए BJP राज्य के करीब 73 लाख किसानों से जुड़ेगी। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए BJP अध्यक्ष ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने भ्रष्टाचार को लेकर तंज कसते हुए कहा कि ममता राज में अंतिम संस्कार के लिए भी कट मनी (कमीशन) देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि TMC का मतलब तिरपाल चोर। चिटफंड, नारदा, सारदा कई घोटाले हुए। यहां नए राजकुमार दिख रहे हैं। लेकिन जनता सबका मुंहतोड़ जवाब देगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने बंगाल के BJP अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ पूर्व बर्द्धमान जिले के जगदानंदपुर में एक किसान के घर भोजन किया।


जेपी नड्डा बोले जिस गर्मजोशी से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया है, उससे पता चलता है कि आपने तय किया है कि ममता सरकार को दरवाजा दिखाया जाएगा और BJP बंगाल में सरकार बनाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव के बाद ममता सरकार का जाना तय है BJP की सरकार बनेगी। प्रदेश BJP के एक नेता ने बताया, ‘‘इस अभियान की शुरुआत होने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता राज्य के 48,000 गांवों में जाएंगे और घर-घर पहुंचकर एक मुटठी चावल संग्रह करेंगे।’’इधर, पिछली बार नड्डा के काफिले पर हमले के बाद इस बार उनके दौरे को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बर्द्धमान के कटवा में शाम में नड्डा रोड शो भी करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से यहां CRPF की एक कंपनी तैनात की गई है।


नड्डा के भाषण की प्रमुख बातें

मुझे आज यहां आकर अत्यंत हर्ष हो रहा है, जहां स्वामी विवेकानंद का लालन-पालन हुआ। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने यहां देश को नई दृष्टि दी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश-एक विधान के लिए अपनी जान दे दी। उस मंदिर में भी गया, जहां चैतन्य महाप्रभु ने दीक्षा ली थी।आज जब मैं आ रहा था तो देखा कि किस तरह से बड़ी संख्या में आप लोग आए। ये दिखाता है कि ममता का जाना निश्चित है और भाजपा का आना तय है। तालियों की गड़गड़ाहट बताती है कि बंगाल की जनता ने भाजपा के स्वागत का मन बना लिया है। आज से लेकर 24 तारीख तक कार्यकर्ता 40 हजार ग्राम पंचायतों में जाकर सौगंध खाएंगे कि किसानों की लड़ाई BJP का कार्यकर्ता लड़ेगा।


हम गांव-गांव में किसानों के साथ भोज करके तय करेंगे कि उनके साथ जो अन्याय हुआ है, उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे और अगली सरकार का रास्ता साफ करेंगे। ममता की सरकार और UPA की सरकार में किसानों के लिए बजट 24 हजार करोड़ हुआ करता था, हमने इसे एक लाख करोड़ कर दिया। एमएसपी के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की और इसे लागत का डेढ़ गुना कर दिया।


ममता हर बात में बोलती हैं- होबे न। अब BJP की सरकार आबे। योजना बदल देने से लोगों के मन में प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान कम नहीं होता। मोदी जी बंगाल के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीम सड़क योजना को बंगाल सड़क योजना नाम दे दिया गया। ममता जी कहती थीं कि हम मां, माटी, मानुष के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन वे तो तोलाबाजी, तानाशाही और तुष्टिकरण के लिए काम कर रही हैं। उनके शासन में तो अंतिम संस्कार के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं।


सुना है कि ममता जी ने प्रधानमंत्री को किसान सम्मान निधि के लिए पत्र लिखा है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार बनेगी और किसानों को किसान सम्मान निधि हम देंगे। ममता जी आपकी जमीन खिसक चुकी है, चिड़िया खेत चुग चुकी है। तीन कृषि कानून किसानों को आजादी देते हैं। इससे किसान खुद कॉन्ट्रैक्ट कर सकता है।

29 राज्यों में 24वें स्थान पर बंगाल का किसान है। ये काम ममता जी की सरकार ने किया है। बंगाल में पानी की कमी नहीं है, लेकिन यहां कि आधी जमीन असिंचित है। ममता की सरकार बदलने के लिए हमें एक साथ जुटना होगा। TMC का मतलब तिरपाल चोर। चिटफंड, नारदा, सारदा कई घोटाले हुए। यहां नए राजकुमार दिख रहे हैं। लेकिन जनता सबका मुंहतोड़ जवाब देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1