इंडोनेशिया में विमान हादसा:62 लोगों को लेकर जा रहा बोइंग 737 प्लेन क्रैश, समुद्र में संदिग्ध मलबा मिला

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से बोर्नियो द्वीप जा रही Flight SJ182 का उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था। विमानों पर नजर रखने वाली फ्लाइटरडार के अनुसार, विमान ने एक मिनट में 10 हजार फीट नीचे गोता लगाया। फ्लाइटरडार 24 के अनुसार, विमान 10,900 फीट की ऊंचाई पर था और इसके बाद 60 सेकेंड में ही तेजी से नीचे की ओर आया। समुद्र तल से महज 250 फीट पर आखिरी बार उसका सिग्नल मिला। श्रीविजया एयरलाइंस (Sriwijaya Air plane) का यह विमान 90 मिनट में अपने गंतव्य पर पहुंचने वाला था।

एक चौंकाने वाली जानकारी में पता चला है कि विमान 26 साल पुराना था। विमान की पहली फ्लाइट मई 1994 में हुई थी। यह बोइंग 737-500 क्लासिक विमान था। फ्लाइटरडार 24 (Flightradar24) के अनुसार विमान से स्थानीय समयानुसार 07:40:27 बजे संपर्क टूट गया। भारत में तब 12.40 बजे थे।

विमान का जिस जगह ATC से संपर्क टूटा वहां समुद्र है, इसलिए उस जगह खोजी जहाज, हेलीकॉप्टर और बचाव दल को रवाना कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान 26 साल से ज्यादा पुराना था। इसे 1994 में अमेरिका की कॉन्टिनेंटल एयरलाइंस ने खरीदा था। वहां से इसे श्रीविजया एयरलाइंस ने खरीद लिया था।

फ्लाइट जकार्ता के सुकर्णो-हट्टा हवाई अड्डे से पॉन्टिआनाक शहर के एयरपोर्ट के लिए निकाली थी, लेकिन बीच में ही लापता हो गई। इसकी सूचना मिलते ही जकार्ता और पॉन्टिआनाक एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स के परिजन पहुंच गए। दोनों एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची रही। परिजन रोते-बिलखते दिखे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1