बेगूसराय के चौक-चौराहों पर लगे गिरिराज सिंह के ‘लापता’ होने के पोस्टर

बेगूसराय शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह (MP Giriraj Singh) के लापता होने के पोस्टर लगाए गए। इस पोस्टर (Poster) में यह यह भी कहा गया ढूंढने वाले को इनाम दिया जाएगा। हालांकि पोस्टर चिपकाने की जिम्मेवारी अभी तक किसी भी दल विशेष के द्वारा नहीं ली गयी है, लेकिन सांसद के लापता होने का पोस्टर से पूरे सियासी महकमे में खलबली मच गई है। स्थानीय स्तर पर नेताओं में वाद-प्रतिवाद का दौर भी शुरू हो गया है।

एक युवक ने बताया कि कोरोना काल जब से शुरू हुआ है तब से बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह नहीं दिखे हैं। युवकों ने आरोप लगाया कि सांसद गिरिराज सिंह वैसे तो दुकानों के उद्घाटन तक में सहज रूप से उपस्थित हो जाते थे, लेकिन इस संकट की घड़ी में उन्होंने एक बार भी बेगूसराय के लोगों का हाल जानना उचित नहीं समझा।

इस बीच BJP नेताओं ने कांग्रेस के लोगों पर सांसद को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है। BJP नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि गिरिराज सिंह बेगूसराय की मिट्टी में रचे बसे हैं। यही वजह थी कि चार लाख से भी अधिक मतों से गिरिराज सिंह की जीत हुई। लॉकडाउन से पहले गिरिराज सिंह प्रत्येक सप्ताह बेगूसराय के लोगों की पीड़ा सुनने के लिए बेगूसराय में उपस्थित रहते थे, लेकिन इस कोरोना संक्रमण में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हुईं कि जो लोग जहां थे वह वहीं के रह गए।

BJP नेता ने दावा किया कि कोरोना काल में भी गिरिराज सिंह लगातार बेगूसराय जिले के लोगों का हाल-चाल अपने कार्यकर्ताओं एवं लोगों के द्वारा ले रहे हैं। वैसे लोग जो राजनीति में अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं उन्होंने गिरिराज सिंह के नाम का सहारा लेकर एक साजिश के तहत सांसद को बदनाम करने की कोशिश की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1