Begusarai Firing

बेगूसराय में गोलीबारी को लेकर गरमाई सियासत, चिराग पासवान बोले- सीएम नहीं संभाल पा रहे है बिहार

Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बेगूसराय (Begusarai) की घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से त्यागपत्र देने की मांग की है। चिराग ने अपने ट्वीट में कहा है कि बिहार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उक्त घटना को लेकर पूरे प्रदेश में भय और आंतक का माहौल व्याप्त है। अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar) से बिहार नहीं संभल रहा है तो वे त्यागपत्र क्यों नहीं दे देते।

चिराक ने कहा कि नैतिकता के आधार पर अब उन्हें मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। चिराग ने मुख्यमंत्री से प्रश्न किया है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार में अपराधियों को मनोबल बढ़ा हुआ है। आखिर इन घटनाओं में हो रही मौत का गुनाहगार कौन है?
‘बेगूसराय की घटना राज्य में जंगलराज की वापसी का नमूना’

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को बेगूसराय में मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों द्वारा 11 लोगों को गोली मारने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बिहार के इतिहास में शायद ही इस तरह की घटना घटी हो। यह वारदात राज्य में जंगलराज की वापसी का प्रतीक है। ऐसा लगता है कि बेखौफ अपराधियों ने शासन-प्रशासन को खुली चुनौती दी है।


पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से बेगूसराय (Begusarai) की इस घटना में मारे गए एक व्यक्ति के आश्रित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने तथा पूरे घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय थानों के दायरे में रहकर अपराधियों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है, उससे प्रतीत होता है कि राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो चुकी है। नीतीश सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1