बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली जिम्मेदारी संभालने के बाद आज भारतीय कप्तान विराट कोहली से मुलाकात करेंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे, कप्तान कोहली के अलावा सौरव गांगुली आज टीम मैनेजमेंट के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही गांगुली आज टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री से भी बातचीत करेंगे, आपको बता दें कि सौरव गांगुली और विराट कोहली की मुलाकात बीसीसीआई मुख्यालय में होगी। इससे पहले बुधवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयां दी है, गांगुली ने कहा कि विराट को मेरा पूरा सपोर्ट है, साथ ही सौरव गांगुली ने ये भी कहा कि जब वो भारतीय टीम के कप्तान थे तो तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था उसी तरह वो भी कोहली को पूरा सपोर्ट करेंगे। सौरव गांगुली ने इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियों पर भारत को गर्व है, गांगुली ने कहा कि जब तक वह बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर हैं हर किसी को सम्मान मिलेगा.”
Related Posts
ऋषभ पंत के लिए खतरे की घंटी हैं ये 3 युवा विकेटकीपर
By
Editor desk
/ August 21, 2019
नेशनल डोप टेस्टिंग लैब सस्पेंड
By
Beena Rai
/ August 23, 2019
विराट कोहली को लगता है प्रैक्टिस सेशन में डर!
By
Beena Rai
/ August 24, 2019
