बांग्लादेश: रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप के पास हुई गोलीबारी, 7 मानव तस्कर ढेर

पड़ोसी देश बांग्लादेश के सुरक्षा बलों ने बीते मंगलवार को रोहिंग्या मुसलमानों के रिफ्यूजी गैंग के 7 तस्करों को ढेर कर दिया। आपको बता दें मारे गए सभी सातों तस्करों पर ड्रग्स और मानव तस्करी का आरोप था। इसके अलावा एक अन्य रोहिंग्या व्यवसायी के भी मारे जाने की खबर है। स्थानीय पुलिस की माने तो बांग्लादेश में इन दिनों मानव तस्करी की घटनाओं में काफी तेजी आई है जिसमें रोहिंग्या गिरोह का हाथ है। इसके अलावा ये जानकारी भी साझा की गई कि बांग्लादेश और म्यांमार की सीमा पर एक रिफ्यूजी कैंप के नजदीक सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन चलाकर इन्हें मार गिराया था।

दरअसल कुछ गैंग रोहिंग्या समुदाय के लोगों को मछली पकड़ने वाली नाव के जरिए मलेशिया भेजने का लालच देते थे और अपने झांसे में लेकर मानव तस्करी करते थे। इससे पहले बीते सोमवार  को भी 35 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया गया था। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। ये सभी 35 रोहिंग्याअवैध तरीके से बांग्लादेश की सीमा पार कर अवैध तरीके से मलेशिया जाने की फिराक में थे।

आपको बता दें म्यांमार से साल 2017 में करीब 7 लाख रोहिंग्या मुसलमान पलायन कर गए थे। और अगस्त 2017 में बौद्ध बाहुल्य देश म्यांमार में वहां की सेना ने रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई की थी जिसके बाद से सभी रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश में रिफ्यूजी कैंप में रह रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1