Pehla Bada Mangal 2026 Date: ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस माह में आने वाले मंगलवार को विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाता है और हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिकमास यानी मलमास लग रहा है इसलिए इस बार 8 बड़े मंगल आएंगे। यह एक अति दुर्लभ संयोग है। तो आइए जानते हैं कि पहला मंगल किस दिन पड़ेगा और इसका क्या धार्मिक महत्व है।
साल 2026 में पहला बड़ा मंगल कब है?
इस साल का पहला बड़ा मंगल 5 मई 2026 के दिन पड़ रहा है। इस दिन हनुमान जी के मंदिरों में खास पूजा-अर्चना की जाती है। सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु हनुमान जी की आराधना करते हैं, भंडारे आयोजित करते हैं और उपवास रखते हैं।
ज्येष्ठ माह के मंगलवार (बड़ा मंगल) का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही पहली बार हनुमान जी अपने प्रभु श्रीराम से मिले थे। पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान राम माता की खोज में ऋष्यमूक पर्वत के पास पहुंचे थे तब हनुमान जी ने एक ब्राह्मण का रूप धारण करके उनसे भेंट की थी। माना जाता है कि जब बजरंगबली अपने आराध्य प्रभु राम से मिले थे वो पावन दिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार ही थी।
दूसरी मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में भीम को अपनी ताकत का घमंड हो गया था। तब हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप अपनाकर भीम को परास्त किया था। इसके बाद भीम को अपनी शक्ति का घमंड दूर हो गया था। माना जाता है कि जब बजरंगबली ने बूढ़े वानर का रूप धारण किया था वह दिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार का था। तब से ही ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाने लगा।
बड़ा मंगल 2026 की तिथियां
पहला बड़ा मंगल- 5 मई 2026
दूसरा बड़ा मंगल- 12 मई 2026
तीसरा बड़ा मंगल- 19 मई 2026
चौथा बड़ा मंगल- 26 मई 2026
पांचवां बड़ा मंगल- 2 जून 2026
छठा बड़ा मंगल- 9 जून 2026
सातवां बड़ा मंगल- 16 जून 2026
आठवां बड़ा मंगल- 23 जून 2026

