DONALD Trump

अमेरिका की मस्जिद पर हमला, टीनएजर्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों की मौत

US Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में हमला हुआ है. यहां दो टीनएजर्स ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. बाद में वो हमलावर गाड़ी के अंदर मरे हुए पाए गए.

रिपोर्ट के अनुसार, FBI सैन डिएगो के स्पेशल एजेंट इन चार्ज मार्क रेमिली ने कहा कि दो टीनएज सस्पेक्ट बाद में सैन डिएगो के इस्लामिक सेंटर के पास एक गाड़ी के अंदर मरे हुए पाए गए. सैन डिएगो पुलिस चीफ स्कॉट वाहल ने बताया कि 17 और 19 साल के दो टीनएजर्स लगता है कि खुद को गोली मारने से मरे हैं.

घर से गन लेकर पहुंचा था आरोपी

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों में से एक अपने घर से बंदूक लेकर गया था. उसने अपने घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें नस्ल के आधार पर गर्व से जुड़ी बातें लिखी थीं. अधिकारियों ने यह भी कहा कि घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों में से एक पर हेट स्पीच लिखी हुई मिली.
मृतकों में एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल

उन्होने बताया कि जब अधिकारी सुबह करीब 11.45 बजे घटनास्थल पर पहुंचे तो तीन लोग मृत मिले. उनमें से एक केंद्र का सुरक्षा गार्ड था, जिसकी सूझबूझ से कई लोगों की जान बच गई. जब अधिकारी घर-घर जाकर बंदूकधारी की तलाश कर रहे थे, तभी पुलिस को कुछ ब्लॉक दूर गोलीबारी की सूचना मिली.

पुलिस हेट स्पीच के एंगल से कर रही जांच

पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी किस वजह से हुई, जिसकी जांच हेट क्राइम के तौर पर की जा रही है. ‘द टाइम्स’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जिस गाड़ी में हमलावर मृत मिले, उसके अंदर से इस्लाम विरोधी आर्टिकल मिले हैं. यह भी बताया कि जांचकर्ताओं को एक संदिग्ध से जुड़ा एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें नस्लीय गौरव का जिक्र है.

अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा है कि एक संदिग्ध ने अपने माता-पिता के घर से हथियार का इस्तेमाल किया था. मस्जिद के इमाम ताहा हसन ने कहा, ‘हमने पहले कभी ऐसी त्रासदी नहीं देखी. किसी पूजा स्थल को निशाना बनाना बेहद निंदनीय है. लोग इस्लामिक सेंटर में प्रार्थना करने, उत्सव मनाने और सीखने आते हैं.’

FBI डायरेक्टर ने क्या बताया?

इस घटना पर FBI के डायरेक्टर काश पटेल का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, एफबीआई अधिकारियों ने मस्जिद पहुंचकर पीड़ितों की मदद की है. स्थानीय सहयोगियों की सहायता के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे और जैसे ही हमें जानकारी मिलेगी, हम जनता को अपडेट करते रहेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1