War between Armenia and Azerbaijan

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच लड़ाई में अब तक 67 की मौत

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच विवादित क्षेत्र नागोर्नो-काराबाख को लेकर छिड़ी लड़ाई थमती नजर नहीं आ रही है। दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को भी गोलीबारी हुई। दोनों देशों ने विवादित क्षेत्र के बाहर भी एक-दूसरे पर गोलीबारी करने के आरोप लगाए। इस लड़ाई में अब तक 67 लोगों की मौत होने की खबर है। विवादित क्षेत्र में रविवार से लड़ाई भड़की है।

आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि Azerbaijan के ड्रोन हमले में एक बस में आग लग गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर साफ नहीं है। जबकि Azerbaijan के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने Armenia के हमले में अपने दस नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। जबकि सैनिकों की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि Azerbaijan की ओर से कथित रूप से पाकिस्तानी सैनिक लड़ रहे हैं। वे Azerbaijan के सैनिकों का साथ दे रहे हैं। यह बात टेलीफोन पर अजरबैजान के दो लोगों की बातचीत में सामने आई। दोनों अपने क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों की मौजूदगी को लेकर बात कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि Azerbaijan आर्मेनिया से लड़ने के लिए मैदान में तुर्की के हमलावर ड्रोन का इस्‍तेमाल कर रहा है। ये Drone विमान उसने हाल ही में खरीदे थे। Azerbaijan ने तुर्की से बाकरकट टीबी 2 Drone लिया है। इस Drone की खासियत ये है कि ये मध्‍यम ऊंचाई पर उड़ते हुए लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम है। Azerbaijan ने Drone विमानों को Armenia से निपटने के लिए ही खरीदा था। अब वो उसका इस्तेमाल कर रहा है। Armenia के मिसाइल हमले में कई टैंक तबाह कर देने के बाद रविवार को Azerbaijan ने भी जवा‍बी हमला बोला।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1