Malaika Arora and Arjun Kapoor Coronavirus Positive

अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा भी निकली कोरोना पॉजिटिव

हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें Corona हो गया है। अब रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन की प्रेमिका और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का भी COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया हैl देश में Coronavirus के मामलों की संख्या बढ़ रही हैl हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनका Coronavirus का टेस्ट पॉजिटिव आया है।

अब खबरें आ रही है कि अर्जुन की प्रेमिका मलाइका अरोड़ा का भी COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मलाइका ने इस खबर की पुष्टि की और उन्होंने कहा, ‘हां, मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं सेल्फ-आइसोलेशन में हूंl मैं स्वस्थ और मजबूत बनकर रहूंगी।’


Coronavirus से ग्रसित हुए अर्जुन कपूर ने के प्रशंसकों को सूचित करते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, ‘आप सभी को सूचित करना मेरा कर्तव्य है कि मेरा Coronavirus टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे ठीक लग रहा है और मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह के तहत घर में खुद को अलग-थलग कर लिया है। मैं आपके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं और आने वाले दिनों में आप सभी को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेटेड रखूंगा। ये असाधारण और अभूतपूर्व समय हैं और मुझे विश्वास है कि सभी मिलकर इस वायरस को दूर करेंगे। बहुत प्यार, अर्जुन।’


इस बीच हाल ही में यह खबर भी आई है कि Malaika Arora के ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के सेट पर लगभग 7 से 8 सदस्यों का Coronavirus टेस्ट पॉजिटिव आया हैl इस रियलिटी शो को Malaika Arora जज भी करती हैंl उनके अलावा टेरेंस लुइस और गीता कपूर भी को-जज है। Malaika Arora और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl दोनों के बीच गहरा प्यार हैl दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो भी शेयर करते हैंl जो कि वायरल भी होती हैl Malaika Arora का अरबाज खान से तलाक हुआ हैंl

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1