US Protest News

अमेरिका :प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बम से किया हमला,अधिकारी घायल

ओरेगन प्रांत के पोर्टलैंड शहर में पिछले सौ दिनों से चल रहा नस्लभेद विरोधी प्रदर्शन शनिवार रात और हिंसक हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बमों से हमला किया, जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। उधर, शनिवार को ही लुइसविले में सशस्त्र पुलिस समर्थक और नस्लभेद विरोधी प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का उपयोग किया। यह घटना केंटुकी में आयोजित वार्षिक घोड़ा दौड़ से पहले हुई।


पुलिस ने कहा कि पोर्टलैंड में प्रदर्शनकारियों ने जो कुछ किया, वह बहुत ही अपमानजनक और हिंसक था। इस दौरान उन्होंने बमों से हमला किया, जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के एक पत्रकार ने भी इस घटना से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें प्रदर्शनकारी बम फेंकने के बाद भागते दिखाई दे रहे हैं। पोर्टलैंड में पिछले तीन महीने से रात में प्रदर्शनों का दौर जारी है। इस दौरान कई बार ना केवल प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने आए हैं बल्कि दक्षिणपंथी और वामपंथी समूह भी आपस में टकराए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की बात कही है, लेकिन उनकी संख्या नहीं बताई है।

टेक्सास के ट्राविस लेक पर शनिवार को राष्ट्रपति Donald Trump के समर्थन में ‘बोट परेड’ का आयोजन किया गया। इस दौरान चार नाव जहां डूब गई वहीं कई अन्य चट्टानों से टकरा गई। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बता दें कि Facebook पर इस बोट परेड का जोरशोर से प्रचार-प्रसार किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1