Cabinet Minister

जानिए किन उपलब्धियों ने अनुराग ठाकुर को दिलाया प्रोमोशन

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में अनुराग ठाकुर का प्रमोशन हुआ है। केंद्रीय वित्त व कार्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। बतौर वित्त व कार्पोरेट राज्य मंत्री Anurag Thakur की परफार्मेंस बेहतर रही, जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रमोट किया।

24 अक्टूबर 1974 को जन्मे हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चौथी बार सांसद बने Anurag Thakur ने मई 2008 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता। राजनीति में आने से पहले क्रिकेट में हाथ आजमाकर खुद को साबित कर चुके हैं। उन्होंने 2000 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की कमान संभाली। धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अनुराग की ही देन है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव के रूप में भी उनके नाम कई उपलब्धियां रहीं। 2005 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष का जिम्मा संभाला और तिरंगा यात्रा से देशभर में छा गए। 2008 मई में पहली बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव जीता। 15वीं लोकसभा के लिए 2009 में इन्हें दूसरी बार चुना गया। 2014 में फिर से सांसद बने और 2019 में चौथी बार लोकसभा पहुंचे।


मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य वित्त और कोरपरेट कार्य के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई। Anurag Thakur ने टेरिटोरियल आर्मी में रेगुलर कमीशन आफिसर के तौर पर भी सेवाएं दी। अब कैप्टन के रैंक पर है। उनके पिता प्रेम कुमार धूमल 2 बार हिमाचल प्रदेश के के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पूर्व मोदी सरकार ने लोकसभा में मुख्य सचेतक भी रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1