अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के Corona Positive आने के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन को भी कोरोना हो गया है। लेटेस्ट खबर की माने तो ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का Corona टेस्ट भी Positive आया है। ये फैन्स और बच्चन परिवार के लिए परेशानी की बात है।
महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेस टोपे ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट किया- ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन Corona Positive हैं। श्रीमती जया बच्चन की Corona रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम दुआ करते हैं कि बच्चन परिवार जल्द से जल्द ठीक हो जाए।
बता दें कि शनिवार रात ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या और जया बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आया था। हालांकि अब उनके टेस्ट Positive है। लेकिन जया बच्चन अभी भी कोरोना नेगेटिव ही हैं। रविवार सुबह अमिताभ के बंगले जलसा को BMC से सैनिटाइज किया है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या में कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि क्या ऐश्वर्या और आराध्या को होम क्वारनटीन किया जाएगा या फिर उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा।
शनिवार रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का Corona टेस्ट Positive आया था। इन दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया। दोनों का इलाज इस समय अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में चल रहा है। बताया गया है कि दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण थे। अभी उनकी हालत स्थिर है।
अमिताभ के Corona Positive आने के बाद से ही उनके लिए दुआओं का सिलसिला जारी है। अमिताभ ने शनिवार रात ट्वीट कर अपने Corona Positive होने के बारे में बताया था। इसे बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी Corona पॉजिटिव पाया गया। अभिषेक ने भी ट्वीट कर बताया था कि वे कोविड Positive हैं और उन्होंने इस बारे में अथॉरिटीज को जानकारी दे दी है। अभिषेक ने सभी से पैनिक ना करने की रिक्वेस्ट भी की थी।
वहीं कोलकाता में अमिताभ बच्चन के जल्द ठीक होने के लिए पूजा और यज्ञ का आयोजन किया गया है। कोलकाता के श्यामबाजार में रहने वाले लोगों ने अमिताभ बच्चन के लिए शिव मंदिर में यज्ञ किया। इसके बाद ऑल सेलेब्रिटी फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने भी बेहाला के चौरास्ता एरिया में पूजा राखी।
शनिवार शाम हल्के बुखार के चलते अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल गए थे। वहीं उनका Corona टेस्ट हुआ और Positive पाया गया। अमिताभ के बाद उनके परिवार का टेस्ट भी हुआ, जिसमें अभिषेक बच्चन Positive निकले। अच्छी बात ये रही कि घर के बाकी सदस्य यानि जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आया है।