100 MLA'S WILL NOT GET TICKET

बंगाल का दंगल : दो तिहाई बहुमत से बनेगी BJP की सरकार-अमित शाह

दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) पर निशाना साधा है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि ममता दीदी ने केंद्र की 80 से ज्यादा योजनाएं रोक रखी हैं।

जनता में ममता सरकार के खिलाफ जनाक्रोश: अमित शाह
बांकुरा में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘आज बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नमन करके बंगाल दौरे की शुरुआत हुई है। कल रात से इसी प्रकार का उत्साह और साहस दिखाई दे रहा है। ममता के खिलाफ जनआक्रोश दिख रहा है। जनता तक केंद्र की मदद नहीं पहुंच रही है। किसानों को मदद नहीं मिल रही है। आदिवासियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।’

‘ममता सरकार ने 80 से ज्यादा केंद्रीय योजनाएं रोकी’
अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार की दलितों- पिछड़ों के लिए बनी 80 से ज्यादा योजनाएं ममता दीदी रोक कर बैठी है। वे अगर सोच रहीं है कि केंद्र की योजनाएं रोक लेंगी तो वो गलत हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दो तिहाई बहुमत से BJP की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने पब्लिक से अपील की कि आने वाले चुनाव में इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकिए।

BJP प्रवक्ता कृष्ण गोपाल ने कहा कि अमित शाह फोकस अप्रोच के साथ काम करते हैं। जो कि पूरे देश में अपने आप में मिसाल है। उन्होंने पहले UP मिशन चलाया था और अब मिशन बंगाल शुरू किया है। BJP का लक्ष्य है कि पश्चिम बंगाल को सांप्रदायिक राजनीति से मुक्त कराया जाए। इसके लिए हमने 2021-2024 मिशन बंगाल तय किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1