PRAYAGRAJ

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अशोक सिंघल को याद कर भावुक हुए सीएम योगी, कहा- ‘उनका ही सपना था कि…’

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेरणा पार्क का लोकार्पण और प्रतिमाओं का अनावरण किया. इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है और प्रभु राम भारत की आत्मा के मूल स्रोत हैं.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री यह जीवन राष्ट्र को समर्पित है. भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है और प्रभु राम भारत की आत्मा के मूल स्रोत हैं. राम का मतलब राष्ट्र है. भारत राष्ट्र को एक उत्तर से दक्षिण तक एकता में सूत्र, एकता के सूत्र में बांधने वाला कोई नाम है वह राम का नाम है.

उन्होंने कहा कि इस मंत्र को लेकर के भारत के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले और सनातन मूल्यों के प्रति अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की भी भव्य प्रतिमा आज यहां पर अनावरण हुई है.

‘अशोक सिंघल के नेतृत्व में हुआ शंखनाद’
अपने भाषण दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज की अयोध्या जो देख रहे है, वो अयोध्या, भव्य मंदिर अशोक सिंघल जी का ही सपना था. 1980 से 90 में सिर्फ एक ही नारा गूंजता था, राम लला हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे, मंदिर के काम न आए ये जवानी बेकार है, उस समय के युवाओं ने अशोक सिंघल के नेतृत्व में देश में शंखनाद किया था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1