अमरनाथ यात्रा से पहले जरूरी हेल्थ चेकअप: बिना इन जांचों के नहीं मिलेगा परमिट!

देश के प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है।इस वर्ष यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक कुल 57 दिनों तक चलेगी। यात्रा में शामिल होने के लिए अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC) जरुरी किया है, जो 8 अप्रैल 2026 के बाद जारी होना चाहिए। यात्रियों को आवेदन के साथ जरूरी मेडिकल जांच रिपोर्ट भी जमा करनी होगी।

अनिवार्य शारीरिक जांच
ब्लड प्रेशर और पल्स रेट: हृदय की स्थिति समझने के लिए।

फेफड़ों की जांच : क्योंकि ऊंचाई पर ऑक्सीजन कम होती है।

हृदय की स्थिति : डॉक्टर स्टेटस्कोप से दिल की धड़कन जांच करते है।

ब्लड टेस्ट : हीमोग्लोबिन चेक करने के लिए।

यूरीन टेस्ट : इंफेक्शन या अन्य समस्याओं के लिए।

ECG: अगर आपको उम्र 40-50 से अधिक है, तो हृदय की कार्यप्रणाली देखने के लिए यह अनिवार्य हो सकता है।

छाती का एक्स-रे: फेफड़ों की स्थिति जानने के लिए।

इन बातों का ध्यान रखें
अमरनाथ यात्रा के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट केवल श्राइन बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टरों या अस्पतालो से ही मान्य होगा, जिनकी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। श्रद्धालुओं को वहीं से CHC फॉर्म डाउनलोड कर भरना होगा, जिसमें अपनी स्वास्थ्य जिसमें अपनी स्वास्थ्य स्थिति से जुड़ी जरूरी जानकारी और घोषणा भी देनी होगी, जैसे सांस की समस्या, मिर्गी हार्ट या ब्लड प्रेशर से संबंधित कोई बीमारी न होना।

कौन लोग जा सकते है अमरनाथ यात्रा पर
आयु सीमा : 13 साल से कम और 70 साल से अधिक आयु के लोगों को अनुमति नहीं है।
गर्भावस्था : 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1