दिल्लीवासियों को अनलॉक-5 के तहत दिल्लीवासियों को एक बड़ी राहत मिली है। दिल्ली में सभी साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की मंजूरी दे दी गई है। यह जानकारी CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि फिलहाल दिल्ली में हर दिन 2 साप्ताहिक बाजार हर जोन के हिसाब से खोलने की अनुमति थी, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। अब दिल्ली में सभी साप्ताहिक बाजार खोलने पर सहमति बन गई है। इधर केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार देश के सभी Cinema halls को खोलने की अनुमति दी गई है। इसी क्रम में दिल्ली के भी Cinema halls को खोलने की इजाजत मिली है। हालांकि इसके लिए उन्हें हर उस गाइडलाइन को फॉलो करना होगा जो केंद्र ने Cinema halls के लिए जारी किया है। दिल्ली में भी अब सिनेमा प्रेमियों को 15 अक्टूबर से सिनेमा देखने के लिए मिलेगा।