पुलिस और वकीलों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती है। उनके बीच टकराव का सिलसिला लगातार जारी रहता हैं। लेकिन अब तो अदालतों में भी पुलिस और वकीलों के बीच झड़प देखने को मिलती है। जी हां शनिवार को दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट भी जंग का मैदान बन गया। वकीलों और पुलिस की बीच हुई हिंसक झड़प के बाद आज उत्तर प्रदेश के वकीलों भी हड़ताल किया है। इतना ही नहीं वकीलों ने न्यायिक कार्यों का का भी बहिष्कार किया है। बीकेटी के रास्तों को जाम करके पुतले भी फूंके हैं।

बता दें दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हिंसा हुई थी। जिसके बाद वकीलों पर लाठीचार्ज भी किया गया। लाठीचार्ज के दौरान कई सारे वकील घायल और पुलिस वाले घायल भी हो गये। यही वजह हैं कि आज लखनऊ में लखनऊ बार,सेंट्रल बार,अवध बार ने हड़ताल करके इसका विरोध प्रदर्शन किया है।

जानकारी के मुताबिक यहां वकीलों और पुलिस के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने फायरिंग कर दी। इसके बाद वकीलों ने पुलिस अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं वकीलों ने पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस की फायरिंग में एक वकील को गोली लग गई। जिसके बाद वकीलों ने जमकर तांडव मचाया। बवाल बढ़ता देख उत्तरी जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया है। इस हिंसक झड़प में कई वकीलों को भी चोट लगी है।

बता दें विवाद की शुरूआत गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई थी। कोर्ट परिसर में गाड़ी पार्क कर रहे एक वकील को पुलिस ने रोका और कहा, लॉकअप के सामने गाड़ी क्यों लगाई। इसके बाद वकील को पीटा गया। जब बवाल हुआ तो गोली मार दी।