कांग्रेस के बाद BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट आई सामने

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में कांग्रेस के बाद अब BJP ने दिल्ली चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं। ईस्ट दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर, मनोज तिवारी, हंसराज हंस के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह भी शामिल हैं।

वहीं अगर हम स्टार प्रचारकों की लिस्ट की बात करें तो उसमे फिल्म स्टार्स का जलवा भी नजर आ रहा है। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के साथ ही गुरुदासपुर के सासंद सनी देओल भी अपना स्टार पावर चुनाव प्रचार में दिखाएंगे। भोजपुरी फिल्मों के स्टार रविकिशन और दिनेशलाल निरहुआ भी दिल्ली में BJP के लिए वोट मांगते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में मनोज तिवारी और हंसराज हंस भी दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे।

केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए दिल्ली में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। जिसमें स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर जैसे चेहरों के साथ पुराने दिग्गज नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, अर्जुन मुंडा, धर्मेंद्र प्रधान जैसे मंत्री भी चुनाव प्रचार शामिल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1