अमिताभ के जलसा के बाद रेखा का ‘सी स्प्रिंग्स’ भी हुआ सील

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रेखा के बंगले ‘सी स्प्रिंग्स’ को बीएमसी ने सील कर दिया है। इसके साथ ही BMC ने रेखा को कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा है। लेकिन एक्ट्रेस ने BMC से टेस्ट करवाने से मना कर दिया और कहा कि वह खुद टेस्ट करवाकर BMC को रिपोर्ट भेज देंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के मुंबई स्थित बंगले ‘सी स्प्रिंग्स’ को बह्नमुंबई नगर पालिका(BMC) ने सील कर दिया गया है। BMC ने यह कदम बंगले के एक सुरक्षाकर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उठाया है। रेखा मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड एरिया में स्थित अपने ‘सी स्प्रिंग्स’ बंगले में रहती है। उनके इस बंगले पर दो सुराक्षाकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं, जिनमें से एक कई दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुआ था. उसका बांद्रा के कोरोना सेंटर में ट्रीटमेंट चल रहा है।

BMC के अधिकारियों ने रेखा के बंगले के बाहर नोटिस लगाया है, जिस पर इसे कंटेनमेंट जोन बताया है। उन्होंने एक पॉजिटिव केस आने के बाद पूरे बंगले को सेनिटाइज किया गया। इतना ही नहीं उनके पड़ोसी और गीतकार जावेद अख्तर के बंगले में रहने वाले लोगों को भी कोविड टेस्ट किया गया है। BMC के एक अधिकारी ने बताया कि रेखा नहीं चाहती कि BMC उनका COVID-19 टेस्ट करें।

आधिकारी ने बताया कि रेखा ने कहा है कि वह खुद ही कोरोना का टेस्ट करवा लेंगी और रिपोर्ट आने पर BMC को सौंप देंगी। BMC ने नियमों के अनुसार रेखा के बंगले के बाहर कंटेनमेंट जोन होने का नोटिस लगा दिया है और कोरोना वायरस का मरीज पाये जाने के बाद बंगले को फौरी तौर पर सैनिटाइजेशन भी किया जा चुका है।

अगर बॉलीवुड की बात करें, तो कोरोना का शिकार होकर 2 फिल्मी हस्तियों की मौत हो चुकीं है। 1 मई को जानी-मानी संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद की मौत covid-19 और किडनी फेल्योर के चलते हो गयी थी. 70-80 के जाने-माने निर्माता अनिल सूरी भी कोरोना वायरस का शिकार हो गये थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1