बुधवार सुबह अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में हल्की दहशत का माहौल बन गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 दर्ज की गई। एजेंसी के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 10:01 बजे आया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले मंगलवार को तिब्बत में भी 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। यह झटका नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद महसूस किया गया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 35 किलोमीटर की गहराई में था। इसके झटके नेपाल के कई इलाकों में भी महसूस किए गए।
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप
इससे एक दिन पहले मंगलवार रात नेपाल के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में स्थित मुस्तांग जिले में 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लोमान्थांग क्षेत्र था, जो राजधानी काठमांडू से करीब 375 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित है। भूकंप रात 9:53 बजे आया। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, इसके झटके मुस्तांग के अलावा मनांग, डोल्पा और म्याग्दी जिलों में भी महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
अरुणाचल में भूकंप के झटके
मंगलवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के बिछोम क्षेत्र में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 दर्ज की गई। यह सुबह 5:44 बजे आया और इसका केंद्र तवांग के आसपास स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन के भीतर करीब 10 किलोमीटर मापी गई। हालांकि, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
सोमवार को भी अफगानिस्तान में आया भूकंप
सोमवार तड़के अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई। एजेंसी के अनुसार, यह भूकंप सुबह 5:36 बजे आया और इसका केंद्र जमीन के भीतर करीब 130 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप आया
गुरुवार दोपहर तिब्बत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई। भूकंप दोपहर 1:46 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से करीब 14 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

