यूपी में 12 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर शनिवार देर शाम प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया है। यूपी में 12 IPS रैंक के अधिकारीयों का तबादला कर दिया गया है। इसी कड़ी में रामपुर के SP संतोष कुमार मिश्रा को हटाते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय प्रयागराज बनाया गया। विश्वजीत महापात्रा को DG विशेष जांच बनाया गया है, वहीं सुनील कुमार गुप्ता को ADG टेलीकॉम की जिम्मेदारी दी गई है।

रवि जोसेफ को जीएसओ DGP बनाया गया है, वहीं ज्योति नारायण को IG लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है। एन रविंद्र को डीजी प्रोविजनिं एवं बजट, विजय प्रकाश को IG फायर सर्विस, धर्मवीर को IG होमगार्ड लखनऊ और शगुन गौतम को पुलिस अधीक्षक रामपुर बनया गया है।

एन रविंद्र को डीजी प्रोविजनिंग एवं बजट बनाया गया है। मनोज कुमार सोनकर को सेनानायक आठवीं बटालियन पीएसी मेरठ बनाया गाय है। सूर्यकांत त्रिपाठी को सेना नायक 44वीं बटालियन पीएसी मेरठ बनाया गया है। अशोक कुमार सिंह को ADG ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1